स्वास्थ्य ही धन है।
अच्छा स्वास्थ्य हमें मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बचाता हैं। स्वस्थ रहना कठिन नहीं, आपको बस थोडा सा प्रयास करना होता है। हमारा अच्छा स्वास्थ ही हमारी सबसे बड़ी दौलत हे। आपके पास कितनी भी दौलत क्यों न हो मगर आप कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे है तो क्या आप सुखी रह पाएंगे। क्या आप ख़ुशी महसूस कर पाएंगे, बिलकुल नहीं। इस लिए यह बेहद ज़रूरी हे की हम अपने स्वास्थ का अच्छे से ध्यान रखे और एक अच्छी और स्वस्थ जीवन जिए।
जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाये ये 7 तरीके-
1 सुबह जल्दी जागने की आदत डालें - अगर आप चाहते हो कि आपके सपने हक़ीक़त में बदले तो सबसे पहले आपको प्रतिदिन सूर्योदय पूर्व सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिए फिर शौच आदि के उपरांत सुबह टहलने जरुर जाए और हमें रोज सुबह व्यायाम एवं योगा करना चाहिए। हमें प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। नियमित रूप से अपने आराध्य देव की प्रार्थना हेतु समय अवश्य निकालें।
2 सुबह नाश्ता जरूर करें - सुबह आपको निश्चित समय पर नाश्ता करना चाहिए जिनमें अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हो। सुबह के नाश्ते में आप दलिया, ओट्स, अंडा, पोहा, फलों का रस, अंकुरित अनाज आदि शामिल कर सकते हैं। पराठा, ब्रेड, चाय और तैलीय पदार्थों का सेवन सुबह नाश्ते में बिल्कुल भी न करें। नाश्ते के बाद अपनी दिनचर्या प्रारंभ करे।
3 अपनी दिनचर्या को रखे संतुलित - तन व मन में रखे संतुलन, प्रकृति का नियम है परिवर्तन, इससे प्रकृति हमें यह सन्देश देती है कि अब हमें भी प्रकृति के हिसाब से खुद को परिवर्तित कर देना चाहिए. जाड़ा, गर्मी और बरसात प्रकृति में जब ऋतु परिवर्तन होता है तब हमें भी खुद में परिवर्तन के लिए तैयार रहना चाहिए।
4 सक्रिय रहें और स्मार्ट तरीके से काम करो - सक्रिय रहने और टाइम पास करने में अंतर समझे। जिंदगी में अपने लक्ष्य बनाइये और उस पर काम करना शुरू कीजिये। सक्रिय रहने से आप अपने लक्ष्य जल्दी हासिल कर लेते है, और जल्दी ही सफल हो जाते है ।अपने जीवन में लक्ष्य, उद्देश्य और कार्य के प्रति समर्पण का भाव रखें।
5 सन्तुलित आहार - अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सलाद और हरी सब्जियां खूब खाएं। भोजन से ही स्वास्थ्य बनाने का प्रयास करें। इसका लिए, भोजन हमेशा खूब चबा-चबाकर करें ताकि पाचन क्रिया ठीक रहे। भोजन के बीच में कभी भी ज्यादा पानी न पिएं। आपको फास्ट फूड और ऑयली फूड का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए सूखे मेवे खाएं जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, मूंगफली, छुहारे आदि में प्रचुर मात्रा में गुड फैट्स और प्रोटीन पाया जाता हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायक होते हैं।
6 सकारात्मक सोच - हमारी सोच जैसी रहेगी, हम वैसा व्यव्हार करेंगे, और अच्छा सोचेंगे तो अच्छा होगा, और बुरा सोचेगें हो बुरा। एक सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करके ही वास्तव में आपके पूरे जीवन को बदल सकता है। ज्ञान के लिए किताबे पढ़े और हमेशा सकारात्मक सोचे। नशीले पदार्थों से बचकर रहें। क्रोध न करें क्योकि क्रोध के कारण शरीर, मन तथा विचारों की सुंदरता समाप्त हो जाती है। क्रोध के क्षणों में संयम रखकर अपनी शारीरिक ऊर्जा की हानि से बचें।
7 सोने का नियम - रात को हल्का भोजन करें और भोजन के बाद टहलने जरूर जाये। स्वस्थ रहने के लिए आपको 7-9 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। रात में 10:00 बजे तक सो जाएं आपको ज्यादा देर तक जगना नहीं चाहिए। आपको हमेशा अपनी बाईं ओर करवट करके या फिर पीठ के बल सोना चाहिए। रात में एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं इससे बड़ी बीमारियाँ आपसे दूर रहेंगी।
स्वस्थ और फिट रहना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं आप बस इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर खुद को हमेशा स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता हैं। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं तो आप इस दुनिया में कोई सा भी काम आसानी से कर सकते हैं। इन नियमों को अपने जीवन में उतारें और पूरे संकल्प से इन नियमों का पालन करें और एक स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीएँ ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें